फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग के लिए लखनऊ में खिलाड़ियों की नीलामी 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से होने वाली यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 जून को लखनऊ में होगी। इसमें सभी छह टीमें पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।
विज्ञापन


लीग का पहला सीजन कानपुर और दूसरा लखनऊ में खेला गया था। तीसरा सीजन हाइब्रिड मॉडल के आधार पर कानपुर और लखनऊ दोनों जगह खेला जाएगा। लीग 23 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। पिछली साल मेगा नीलामी में 171 में 91 खिलाड़ियों को खरीदा गया था।

तीसरे सीजन के लिए फ्रेंचाइजियों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, बोली लगाकर 45 खिलाड़ियों को खरीदेंगी। रिटेन खिलाड़ियों में गोरखपुर लॉयंस, लखनऊ फॉल्कंस, मेरठ मेवरिक्स ने सर्वाधिक 12-12 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। वहीं, कानपुर सुपरस्टार और नोएडा सुपर किंग्स ने 10-10 और काशी रुद्रास ने सात खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी नीलामी से रखे जाते हैं जिसके तहत फ्रेंचाइजियों को खाली स्लॉट भरने होंगे। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि लखनऊ में 18 जून को होने वाली नीलामी के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। नीलामी प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।


रिटेन किए गए खिलाड़ी
गोरखपुर लॉयंसः अब्दुल रहमान, अक्षदीप नाथ, अंकित चौधरी, आर्यन जुयाल, ध्रुव जुरेल, हरदीप सिंह, रोहित द्विवेदी, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, विजय यादव, विशाल निषाद, यश दयाल।
कानपुर सुपरस्टार्सः आंकिब खान, अभिषेक पांडेय, आदर्श सिंह, मोरिसन खान, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, समीर रिजवी, शौर्य सिंह, शुभम मिश्रा, विनीत पतवार।
काशी रुद्रासः अमर चौधरी, अर्णव बालियान, करन शर्मा, शिवा सिंह, शिवम मावी, सुनील कुमार, यशोवर्द्धन सिंह।
लखनऊ फॉल्कंसः आराध्य यादव, अभिनंदन सिंह, अक्षु बाजवा, भुवनेश्वर कुमार, किशन कुमार सिंह, कृतज्ञ कुमार सिंह, पर्व सिंह, प्रियम गर्ग, समर्थ सिंह, समीर चौधरी, विपराज निगम, प्रांजल सैनी।
मेरठ मेवरिक्सः अक्षय दुबे, दिव्यांश जोशी, माधव कौशिक, रजत सनसेरवाल, रिंकू सिंह, रितिक वत्स, रितुराज शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, विजय कुमार, विशाल चौधरी, यश गर्ग, जीशान अंसारी।
नोएडा किंग्सः आदित्य शर्मा, अजय कुमार, काव्य तेवतिया, कुणाल त्यागी, मोहम्मद अमान, मोहम्मद शारिम, नमन तिवारी, प्रशांतवीर, प्रियांशु पांडेय, राहुल राजपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें