फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में कबड्डी खिलाड़ी का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉस्टल में स्थित सीनियर छात्र क कमरे में शुक्रवार को कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे 17 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिला। कमरे में बाहर से ताला लगा था, लेकिन पीछे के हिस्से में स्थित खिड़की टूटी हुई थी। सूचना पर एडीएम और एसपी देहात ने पहुंचकर जांच की है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का मानना है कि जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


राजीव सिंह (17) निवासी गांव घरावल पोस्ट भूपगढ़, गोरखपुर ने 14 जनवरी 2022 को सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के कक्षा छह में दाखिला लिया था। तभी से वह यहां पर कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहा था। वह इस वर्ष कक्षा नौ में पहुंचा था। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह अन्य छात्रों के साथ अभ्यास के लिए स्टेडियम गया था। करीब आठ बजे अपने कक्ष संख्या 17 में लौट आया था। लौटने के बाद करीब साढ़े नौ बजे कमरे में रहने वाले अन्य साथियों के साथ नाश्ता किया। इसके बाद वह अपने साथियों से शौचालय जाने की बात कहकर करीब साढ़े 11 बजे कमरे से निकल गया।
लगभग 12 बजे कक्षा आठ का छात्र शिवम जब शौचालय के लिए गया था। इस दौरान रूम नंबर 18 के पीछे की खिड़की से उसकी नजर अंदर पड़ी तो देखा कि राजीव का शव फंदे से लटका था। यह देखकर उसने शोर मचाया तो अन्य खिलाड़ी और कॉलेज के अधिकारी आ गए। स्टाफ ने बाहर से बंद ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, एसडीएम कौशल ने पहुंचकर जांच की। दोनों अधिकारी करीब दो घंटे तक परिसर में रहे। उन्होंने छात्रों अलग-अलग ले जाकर बयान भी दर्ज किए। छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन





प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जिस कमरे में शव लटका मिला है। वहां पर तीन खिड़कियां हैं। इनमें से दो पर शीशे नहीं हैं। पूछताछ में अन्य छात्रों ने बताया कि वे टूटी खिड़कियों के रास्ते कमरे में प्रवेश कर जाते हैं। हो सकता है कि राजीव भी टूटी खिड़की से ही भीतर गया होगा। छात्र ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- सत्यपाल सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें