कानपुर। माघ मेले के दौरान दो जनवरी से 17 फरवरी तक प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर आने वाली 47 ट्रेनों के प्लेटफार्मों में परिवर्तन किया गया है। इसमें कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल से होकर जाने वाली हैं।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर से जाने वाली 22409 गया-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस, 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12877 रांची-नई दिल्ली गरीबरथ, 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी, 12407 रांची-नई दिल्ली राजधानी, 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म एक की जगह दो पर आएगी। 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत, 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा, 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पांच की जगह छह पर आएगी। इसी तरह 12582 नई दिल्ली-बनारस-बलिया सुपरफास्ट प्लेटफॉर्म पांच की जगह आठ पर और 22441 चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर इंटरसिटी एक की जगह तीन पर आएगी। वहीं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 13424 अजमेर-भागलपुर, 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस और 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर प्लेटफार्म तीन की जगह दो नंबर पर आएगी। वहीं परिचालन कारणों से 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस का कुछ स्टेशनों पर ठहराव का समय बदला गया है। नई व्यवस्था 10 दिसंबर से लागू होगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि कांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से जाने वाली इस ट्रेन का शहजाहपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर और सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव का समय बदला है। (संवाद)