विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रांत की ओर से हरित महाकुंभ, प्लास्टिक रहित महाकुंभ 2025 का बुधवार को सभी को संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामबाग पार्क स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। एनके चतुर्वेदी ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अगर हम सचेत नहीं हुए तो भविष्य में पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। महाकुंभ में संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल की देखरेख में भारत विकास परिषद के प्रयाग प्रांत ने भी कैंप लगाया है। शिविर के माध्यम से 1000 स्टील की थाली और कपड़े के थैले भंडारे, अखाड़ों और कल्पवासियों में वितरित किए जाएंगे। विमलेश अवस्थी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अजय मेहरोत्रा, आत्मप्रकाश दीक्षित, उमेश निगम, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।