फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ के श्रद्धालुओं का जायका बढ़ा हरी मिर्च, आसपास के गांवों से रोज जा रहीं 500 क्विंटल सब्जियां

Thu, 16 Jan 2025 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कुंभ क्षेत्र में सब्जियों की खपत इतनी अधिक है कि किसान रोजाना पिकअप के जरिये सब्जियां पहुंचा रहे हैं। पहले किसान अपनी सब्जियां लेकर सीधे महाकुंभ क्षेत्र तक जाते थे, लेकिन भीड़ बढ़ने पर किसान अब प्रयागराज की सीमा कोखराज तक सब्जियां पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का जायका बनाने के लिए कानपुर से 100 क्विंटल से अधिक हरी मिर्च प्रयागराज भेजी जा रही है। महाराजपुर क्षेत्र के सरसौल, कोखराज, डोंगलपुर, प्रेमपुर व इसके आसपास के गांवों से करीब 500 क्विंटल हरी सब्जियां रोज महाकुंभ में पहुंच रही हैं। हरी मिर्च की खपत सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन

जनपद में सब्जी का कारोबार करने वाले ज्यादातर किसान अब कानपुर मंडी के बजाय कुंभ क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। वहां सब्जियों की खपत इतनी अधिक है कि किसान रोजाना पिकअप के जरिये सब्जियां पहुंचा रहे हैं। पहले किसान अपनी सब्जियां लेकर सीधे महाकुंभ क्षेत्र तक जाते थे, लेकिन भीड़ बढ़ने पर किसान अब प्रयागराज की सीमा कोखराज तक सब्जियां पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन

बड़ी मात्रा में भेजी जा रही हैं सब्जियां
कोखराज से बड़ी संख्या में सब्जियों को ट्रकों में लादकर कुंभ पहुंचाया जा रहा है। सब्जी की खेती करने वाले किसान कल्लू निषाद का कहना है कि अकेले सरसौल क्षेत्र से रोजाना 40 क्विंटल टमाटर, 30 क्विंटल मटर, 40 क्विंटल गोभी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा बिठूर, कटरी क्षेत्र, पनकी क्षेत्र, रामादेवी सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी मात्रा में सब्जियां भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें