प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद कोरोना रोगी के ऑक्सीजन लेवल में सुधार आया है। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद इस रोगी को प्लाज्मा की पहली डोज दी गई थी।
प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद कोरोना रोगी के ऑक्सीजन लेवल में सुधार आया है। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद इस रोगी को प्लाज्मा की पहली डोज दी गई थी। इससे उम्मीद जग गई है कि अगर जो रोगी लेवल टू संक्रमण की स्थिति में हैं और हालत बिगड़ रही है उन्हें प्लाज्मा थेरेपी बल दे सकती है।
विज्ञापन
अभी दिन में औसत सात रोगियों के लिए प्लाज्मा की मांग हैलट में है जिनमें डोनर न मिलने से चार रोगी प्लाज्मा थेरेपी से वंचित रह जाते हैं। शनिवार को तीन कोरोना विजेताओं ने प्लाज्मा डोनेट किया। इनमें राजेश कंधारी और नीलेश कुमार ने रामा मेडिकल कालेज में भर्ती रोगी के लिए तथा राजेश कुमार ने रीजेंसी में भर्ती रोगी के लिए प्लाज्मा डोनेट किया।
चार कोरोना रोगी ऐसे थे जिनके पास कोई कोरोना विजेता डोनर नहीं था। उन्हें प्लाज्मा नहीं मिल पाया। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि कोरोना विजेता आगे आएं और प्लाज्मा डोनेट करें जिससे दूसरे रोगियों की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि ऐेसे कोरोना विजेता जिन्हें दूसरी वैक्सीन की डोज लगे 28 दिन हो गए, वे भी प्लाज्मा दे सकते हैं। लेवल टू के रोगियों को दवा के साथ प्लाज्मा थेरेपी देकर बचाया जा सकता है।