फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 1116 हेक्टेयर ऊसर-बीहड़ में लगाए जाएंगे पौधे

Sun, 24 May 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। वन विभाग ने बारिश होने पर ऊसर-बीहड़ में हरियाली उगाने की तैयारी की है। कुल 1116.82 हेक्टेयर में पौधे लगाए जाएंगे और बीज बुआन होगा। वन विभाग को इस बार 21.61 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पौधे लगाने के लिए कुल 92 स्थलों की जमीनों को चिह्ति कर लिया गया है। कुल 1116.82 हेक्टेयर जमीन पर हरियाली उगाई जाएगी। लक्ष्य 2161000 पौधों में 1.32 लाख गड्ढे खोदने का काम पूरा है। वहीं, बीहड़ क्षेत्र में 2.80 लाख बोना नाली तैयार की गई हैं। बोना नाली में बीज बुआन से तीन गुना पौधे उगाए जाते हैं। डीएफओ एके पांडेय ने बताया कि नर्सरी में पौध तैयार है। बारिश होने पर जुलाई में पौधे लगाने और बीज बुआन कराई जाएगी। लक्ष्य के अनुसार गड्ढे खोदने का काम पूरा है। बीहड़ क्षेत्र में बीज बुआन के जरिए पौधे उगाने के लिए बोना नालियां बनाई गई हैं। जिले में लगातार कई साल से कराए जा रहे रिकार्ड पौधरोपण का असर है कि वन आच्छादन बढ़ा है। बढ़े वन आच्छादन में झाड़ी वन मुख्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें