ये कमियां मिलीं
नगर आयुक्त ने पार्क के एक स्थान पर लाइट न लगने पर नाराजगी जताई। एक स्थान पर टेढ़े हुए थूकदान स्टैंड को सीधा करने के निर्देश दिए।
पशु-पक्षियों के स्टेच्यू बने आकर्षण का केंद्र
पार्क में लगवाए गए हाथी, घोड़े, मोर, शुतुरमुर्ग, कंगारू के स्टेच्यू देखने के लिए पार्क में भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।