फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिजली ने किया त्रस्त

Sat, 21 May 2016 01:08 AM IST
amar ujala bureau
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। केस्को सिस्टम के उपकरणों में लगातार हो रहे फॉल्टों का खामियाजा शहरियों को उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी उमस भरी गर्मी में कई इलाकों में फॉल्ट से घंटों बिजली गुल रही। केबल लाइन टूटी, ट्रांसफार्मर फुंके और मरम्मत के नाम पर पनकी ट्रांसमिशन को 12 घंटे बंद रखा गया। कई इलाकों में रात में बिजली न होने से लोग सो नहीं पाए। नींद पूरी न होने से उनकी दिनचर्या भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन

विजय नगर में जर्जर खंभे बदलने की वजह से गई बिजली शाम छह बजे आई। गुरुदेव चौराहे पर सुबह 11 बजे पीडब्लूडी के काम में जेसीबी की खुदाई से केबल कट गया। इससे इन क्षेत्रों में बिजली तीन घंटे बाद प्रभावित हुई। मुंशीपुरवा कूड़ाघर का 400 केवी ट्रांसफार्मर ओवरलोड से सुबह साढ़े दस बजे फुंक गया। ट्रॉली ट्रांसफार्मर से दो घंटे बाद यहां पर बिजली आपूर्ति की गई। किदवई नगर में फॉल्ट होने से  दोपहर ढाई बजे से बंद हुई बिजली तीन घंटे बाद आई। चमनगंज, रावतपुर, आवास विकास-3, महाबलीपुरम, गुमटी, शास्त्री नगर, कल्याणपुर, केशवपुरम, नौबस्ता रात सात बजे के बाद बिजली सामान्य हो सकी।
बिजली न मिलने से लोग गर्मी में बेहाल रहे। घरों के इनवर्टर बंद हो जाने से लोग घरों के बाहर निकले और मुहल्लों की दुकानों में समय काटते रहे। बिजली न मिलने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दिन के अलावा रात में बिजली कटने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। केस्को मीडिया प्रभारी आरडी पांडेय ने बताया कि बिजली फॉल्ट हो रहे हैं। जिसे दुरुस्त करने के लिए टीमें फौरन रवाना हो रही हैं। पहले को देखते हुए फॉल्ट कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें