फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में पीयूष जैन से 5 घंटे पूछताछ: हैदराबाद की डीजीजीआई की तीन सदस्यीय टीम को फिर किया गुमराह 

Sun, 06 Feb 2022 01:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जब टीम ने बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछा तो पीयूष ने कोई जवाब नहीं दिया। पीयूष जैन के ठिकानों से डीजीजीआई ने पिछले महीने 196 करोड़ की नकदी व 23 किलो सोना बरामद किया था। डीजीजीआई व डीआरआई ने केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की थी।
विज्ञापन
Tax raid: पीयूष जैन को टीम ने गिरफ्तार किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्र कारोबारी पीयूष जैन से शनिवार को डीजीजीआई हैदराबाद की तीन सदस्यीय टीम ने जेल में जाकर पूछताछ की। पांच घंटे तक चली पूछताछ में पीयूष ने सवालों के सीधे सपाट जवाब देने के बजाय गुमराह किया। हालांकि टीम ने काफी कुछ जानकारी उससे निकाल ली।
विज्ञापन


जब टीम ने बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछा तो पीयूष ने कोई जवाब नहीं दिया। पीयूष जैन के ठिकानों से डीजीजीआई ने पिछले महीने 196 करोड़ की नकदी व 23 किलो सोना बरामद किया था। डीजीजीआई व डीआरआई ने केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की थी।

तब से पीयूष जेल में बंद है। डीजीजीआई हैदराबाद की टीम कोर्ट से अनुमति लेकर शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जेल पहुंची। शाम करीब पांच बजे तक पीयूष से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक केस की विवेचना के संबंध में तमाम जानकारियां अधूरी थीं।
विज्ञापन


उन सभी तथ्यों की जानकारी टीम ने पीयूष से ली। रकम का स्रोत कौन कौन सा था। इस संबंध में फिर से टीम ने उससे सवाल दोहराए। कोई पुख्ता जवाब पीयूष ने नहीं दिए। जब से पीयूष जेल गया है तब से ये टीम तीन बार पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें