फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष चावला, दिनेश कार्तिक शहर में

Sat, 14 Nov 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में 15 नवंबर से यूपी और तमिलनाडु की टीमों के बीच रणजी मैच का मुकाबला शुरू होगा। शुक्रवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट पर पसीना बहाया। ग्रुप बी की तालिका में तमिलनाडु से दो अंक पीछे यूपी की टीम इस मैच को जीतकर ग्रुप में टॉप पर आने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम से खेलने वाले पीयूष चावला, दिनेश्ा कार्तिक जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जो शहर आ चुके हैं। सुरेश रैना भी शनिवार को शहर पहुंच जाएंगे।

शाम को ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस करने आई यूपी की टीम डेढ़ घंटे में चली गई। 3:00 बजे यूपी की टीम ग्रीनपार्क पहुंची। 3:30 बजे प्रैक्टिस शुरू की और पांच बजे टीम चली गई। मीडियम पेसर अंकित सिंह राजपूत रनअप लेते हुए फिसलकर गिर पड़े। साथियों ने जाकर उन्हें उठाया। उनके दाएं पैर के घुटने के नीचे चोट लग गई। लगभग आधा घंटे बाद वह बालिंग करने आए। उधर, तमिलनाडु की टीम ने सुबह तीन घंटे तक प्रैक्टिस की।
विज्ञापन


तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। यूपीसीए मीडिया प्रभारी तालिब ने बताया कि शनिवार को यूपी और तमिलनाडु की टीमें सुबह 9 बजे से प्रैक्टिस करेंगी। पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि यह स्पोर्टिंग पिच है। जो खिलाड़ी देर तक टिकेगा, वह बड़ा स्कोर बना सकेगा। गंगा के किनारे ग्रीनपार्क होने के कारण सुबह पिच में नमी रहेगी। सुबह डेढ़ घंटे फास्ट बालरों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें