फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है पितृ विसर्जनी अमावस्या, ऐसे मिलेगी आपके पूर्वजों को मोक्षप्राप्ति 

Tue, 19 Sep 2017 12:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पितृ विसर्जन अमावस्या मंगलवार को मनाई जाएगी। बुधवार को गंगा स्नान की अमावस्या रहेगी। भक्त गंगा स्नान कर पुण्य कमाएंगे। पितृ पक्ष में लोग श्राद्ध कर पूर्वजों को याद कर रहे हैं। मंगलवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या है इस विषय पर आचार्य दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितृ धरा पर उतरते हैं और पितृ विसर्जन यानी श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को पितृ विदा हो जाते हैं।  
विज्ञापन
पितृ को प्रतीक स्वरूप अन्न जल प्रदान करते हैं। इससे प्रसन्न होकर पितृ सहर्ष शुभाशीष देकर अपने लोक लौट जाते हैं। आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि परिजनों और पूर्वजों के देहत्याग की तिथि ज्ञात न होने पर या ज्ञात तिथि पर किसी अपरिहार्य कारणों से श्राद्ध न हो पाने पर अमावस्या यानी पितृ विसर्जन के दिन श्राद्ध कर सकते हैं। इसके अलावा अकाल मृत्यु से ग्रसित व्यक्तियों का श्राद्ध भी इसी दिन होता है।   यदि कोई अपने नाना-नानी का श्राद्ध करना चाहता है तो यह क्रिया अमावस्या यानी पितृ विसर्जन के दिन की जा सकती है। जब पितरों के पुत्र या पौत्र श्राद्ध करते हैं तो पितृ लोक में भ्रमण करने से मुक्ति मिलकर पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त हो जाता है। पितृ पक्ष में पिंड दान अवश्य करना चाहिए ताकि देवों व पितरों का आशीर्वाद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें