फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'श्वेत पत्र' पर अखिलेश ने योगी पर कसा तंज, कहा- भूल चुके जो अपना 'संकल्प पत्र'...

Tue, 19 Sep 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए किया ट्वीट
विज्ञापन
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। अखिलेश ने भाजपा सरकार के संकल्प पत्र पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार के छह महीने पूरे होने पर पिछली सरकारों के काम-काज का लेखा-जोखा पेश किया था। सीएम योगी 2003 से 2017 तक के लिए पिछली सरकारों का लेखा-जोखा पेश कर रहे थे। 
विज्ञापन
योगी ने पिछली सरकारों को भ्रष्ट बताते हुए कहा था कि पिछली सरकारों की नीयत ठीक नहीं थी। इस दौरान उन्होंने खास तौर से पिछली अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधा और कहा कि एसपी सरकार के समय बड़े 'कारनामे' हुए हैं। इन्हीं सभी बातों का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि 'भूल चुके जो अपना 'संकल्प पत्र', 'श्वेत पत्र' उनका बहाना है.'  
विज्ञापन
भूल चुके जो अपना 'संकल्प पत्र', 'श्वेत पत्र' उनका बहाना है! pic.twitter.com/d9HQrwTSxM — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 18, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें