फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्णाहुति के साथ पीतांबरा महायज्ञ का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के रामलीला मैदान के निकट हिन्दू हॉस्टल के मैदान पर चल रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ रविवार को विधि विधान से पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। रविवार को पूर्णाहुति के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु महायज्ञ स्थल पर पहुंचे और यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला में उपस्थित होकर आहुतियां अर्पित कीं और मां पीतांबरा, भगवान मृत्युंजय, समस्त देवशक्तियों, पितरों तथा गुरुओं के प्रति अपनी गहन श्रद्धा समर्पित की। यज्ञाधीश श्री रामदास महाराज ने शहर में एक बड़ा गुरुकुल खोले जाने की भी घोषणा की। कन्नौज के भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने भी पूर्णाहुति में भाग लिया। सद्गुरुदेव भगवान रामदास महाराज ने कहा कि ऐसा विशाल और अद्वितीय आयोजन तभी सम्भव होता है जब जनता अपने नगर एवं धर्म के प्रति समर्पित भाव से खड़ी होती है। पूर्णाहुति के तुरंत बाद छोटी कन्या से पर्ची निकालवाकर अगले महायज्ञ के स्थान का निर्धारण किया गया, जिसमें अगला महायज्ञ जिला फिरोजाबाद में किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में योगी राकेशनाथ, महामंडलेश्वर शिवम शंभू महाराज, पूर्व मंत्री सुखदा मिश्रा, संघ के विभाग संचालक विनोद चंद्र पांडेय, शारदा पांडे, सह विभाग संघ चालक राम नरेश शर्मा भी शामिल हुए।
इस भव्य आयोजन के समापन के बाद आज 17 नवंबर सोमवार यज्ञशाला स्थल पर भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। अनुष्ठान को संपन्न कराने में नीरज तिवारी, जनमेजय सिंह भदौरिया, पंकज तिवारी, डॉ. जेके तिवारी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें