इटावा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय भान सिंह यादव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बीएलओ को सप्ताह में तीन दिन का अवकाश दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि एसआईआर के तहत बीएलओ गणना प्रपत्र घर घर देने का काम कर रहे हैं। इसकी अंतिम तारीख चार दिसंबर है। बीएलओ का यह कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है क्योंकि जो बीएलओ बनाए गए हैं उन्हें पहले अपने विभाग में हाजिरी लगाने के लिए जाना पड़ता है। साथ ही विभागीय काम भी निपटाने पड़ते हैं। ऐसे में समय का अभाव होने से गणना प्रपत्र पहुंचने में बिलंब हो रहा है। अगर गणना प्रपत्र समय से मतदाता तक नहीं पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में अभियान में लगाए गए बीएलओ को सप्ताह मे कम से कम तीन दिन का अवकाश दिया जाये जिससे एसआईआर कार्य में तेजी आ सके। ( संवाद )