फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पाइप लाइन तोड़ी, काम रोका, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छपेड़ा पुलिया पर सीवर लाइन की मरम्मत के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन दिन से जलभराव की समस्या बनी हुई है। काम बंद कर चले जाने पर जलकल विभाग ने ठेकेदार को नोटिस दिया है। अब ठेकेदार गुरुवार से काम शुरू करने को तैयार हो गया है। बुधवार को जलकल की टीम ने पंप लगवाकर पानी की निकासी शुरू कराई।
विज्ञापन

शारदा नगर, राणा प्रताप नगर, छपेड़ा पुलिया और गीतानगर में कई दिनों से सीवर का पानी बैकफ्लो होकर घरों में पहुंच रहा था। निरीक्षण में कमलेश्वरम गेस्ट हाउस के सामने सीवर लाइन में खराबी मिली। करीब 10 दिन पहले यहां मरम्मत शुरू कराई गई। जमीन से लगभग 20 फीट नीचे 18 इंच की 50 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त लाइन बदली जानी है। इसी दौरान तीन दिन पहले पानी की पाइपलाइन टूट गई, जिससे जलभराव हो गया। इसके बाद ठेकेदार गजेंद्र काम बंद कर चला गया।
वर्जन
जलकल के जोन-6 के अवर अभियंता सुशील कुमार मौर्य ने बताया कि सीवर लाइन में रुकावट के कारण निकासी बाधित थी। पहले सुपर सकर मशीन लगाई गई थी, इस दौरान लाइन बैठ गई। अब मरम्मत के लिए क्रॉस पाइपलाइन डाली जा रही है। ठेकेदार को नोटिस दिया गया है और वह गुरुवार से काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें