फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड: रिहाई के दिन लगा रासुका, जेल में ही रहेगा गैंगस्टर सऊद अख्तर

Thu, 31 Mar 2022 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी में 20 जून 2021 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, पप्पू स्मार्ट समेत 14 हत्यारोपियों को जेल भेजा था। उनमें से कइयों को जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में गैंगस्टर केस में जमानत मिलने के बाद गुरुवार को जेल से बाहर आने की तैयारी कर रहे गैंगस्टर सऊद अख्तर को रिहाई से कुछ घंटे पहले बड़ा झटका लगा। गुरुवार को पुलिस की कवायद के बाद डीएम ने उसपर रासुका लगा दिया।
विज्ञापन


पिछले कई महीने से फाइल अटकी पड़ी थी। सऊद फिलहाल जेल से रिहा नहीं हो सकेगा। चकेरी में 20 जून 2021 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, पप्पू स्मार्ट समेत 14 हत्यारोपियों को जेल भेजा था।

उनमें से कइयों को जमानत हो चुकी है। पुलिस ने सऊद अख्तर पर रासुका लगाने के लिए फाइल तैयार कर भेज दी थी। लेकिन, अभियोजन से संबंधित अफसर उसको लटकाए हुए थे। ऐसा वादी का आरोप है। कुछ दिन पहले सऊद अख्तर को हत्या के बाद गैंगस्टर मामले में भी जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


वह गुरुवार को रिहा होने वाला था। पिंटू के भाई धर्मेंद्र ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर, डीएम से लेकर सीएम तक प्रार्थना पत्र दिया, जिसको संज्ञान में लिया गया और गुरुवार दोपहर को सऊद पर रासुका के तहत कार्रवाई कर दी गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें