फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौ लाख से बना पिंक शौचालय शोपीस, परेशान होतीं महिलाएं

Thu, 07 May 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। नगर में महिलाओं की सुविधाओं का लिए बने पिंक शौचालय शोपीस बने हुए हैं। बस अड्डे पर बने शौचालय में अधिकांश समय ताला बंद रहता है। वहीं, दूसरा शौचालय बाजार से दूर होने की वजह से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग मुख्य चौराहा के पास स्थित बाजार में खरीदारी व बैंक से लेन-देन के काम को लेकर आते हैं। इस समय सहालग का समय होने की वजह से महिलाओं की संख्या अधिक होती है। प्रशासन ने बाजार आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पिंक शौचालय बनवा रखे हैं, जिससे इन्हें इधर-उधर न परेशान होना पड़े लेकिन स्थानीय स्तर पर उचित देखभाल न किए जाने के सभी सुविधाएं बेमानी साबित हो रही हैं। स्थिति यह है कि कहीं पिंक शौचालय बंद पड़ा है, तो किसी में पानी और टोटी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार आने वाली महिलाओं को लघुशंका आदि के लिए खुले में जाने को मजबूर हैं। जबकि नियमानुसार यहां महिला केयरटेकर होने के साथ साफ-सफाई की सुविधा होना आवश्यक है।
.....................
केस एक-
अधिकांश बंद रहता बस अड्डे का शौचालय
नगर पंचायत ने क्षेत्र में एक पिंक शौचालय बस अड्डे के पास बनवाया है। इसका उद्देश्य यात्रा के लिए आने वाली महिलाओं को लघुशंका के लिए समस्या न हो लेकिन उसमें ताला बंद रहने की वजह से महिलाओं को उसका लाभ नहीं मिल पाता और उन्हें मजबूरन खुले में जाना पड़ता है। बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रहीं सरोजनी देवी ने बताया कि अकबरपुर अक्सर जाना आना होता है। ऐसे में वाहन के लिए बस अड्डे आना पड़ता है। यहां बना पिंक शौचालय अधिकांश बंद ही मिलता है। इसकी वजह से कई बार समस्या होती है।
विज्ञापन

....................
केस दो-
बाजार से हटकर थाना परिसर में बना शौचालय
वहीं दूसरा पिंक शौचालय बाजार से दूर स्थित राजपुर थाना परिसर में बना है। ऐसे में बाजार आने वाली महिलाओं को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। बाजार में खरीदारी करने के लिए आईं रेहाना बानो ने बताया कि बैंक का काम हो या फिर बाजार में खरीदारी का लोगों का यहां आना जाना होता है। थाना परिसर मुख्य चौराहा से दूर होने की वजह से आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं का जल्द पहुंचना मुश्किल होता है। इस समय सहालग का समय चलने की वजह से बाजार खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को समस्या होती है।
....................
वर्जन.......
महिलाओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में दो पिंक शौचालय बनाए गए हैं। उनकी सुविधा के लिए केयर टेकर को तैनात किया गया है। इसके अलावा सफाईकर्मियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। अगर शौचालय नहीं खुलते हैं तो जांच कराई जाएगी। - नीति त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें