सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भी ट्विटर पर फोटो साझा की है। जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। इनमें से एक ने लिखा पहली नजर में देखने पर कोई भी भ्रमित हो सकता है। अखिलेश यादव हुबहू, नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमूर्ति की तरह लग रहे हैं। वहीं एक यूजर ने शायराना अंदाज में लिखा, कल जो थे मुलायम, वही आज अखिलेश हैं, आज जो अखिलेश हैं, कल वही फिर मुलायम होंगे..!!