घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। बाइक चला रहा अभिषेक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उमा व अभिषेक को सीएचसी भिजवाया। जहां पर डॉक्टर ने अभिषेक की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
लखनऊ जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिजन में कोहराम मचा है। प्रभारी एसओ आनंद नारायण ने पिकअप को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।