बालाजी मंदिर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सुर्जीपुर स्थित मंदिर को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर रुपयों से भरा दान पात्र उठा ले गए। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है। थाना क्षेत्र के सुर्जीपुर गांव में बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर भारी संख्या में लोग आकर पूजा अर्चना करते हैं।
मंदिर में दान पात्र भी रखा है। मंदिर के संरक्षक अमित सिंह ने बताया कि चार वर्ष पहले मंदिर बनवाया गया था। शुक्रवार की रात वह पूजा पाठ करके मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर रखा नकदी से भरा दान पात्र उठा ले गए।