फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर हत्याकांडः ढाबा मालकिन ने गर्म तवे से की थी हत्या, वारदात के बाद मिटाए सबूत

Thu, 27 Sep 2018 09:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर: नौबस्ता, हमीरपुर रोड स्थित ढाबा मालकिन ने गर्म तवा सिर पर मारकर फोटोग्राफर अभिषेक श्रीवास्तव (32) की हत्या की थी। इसका खुलासा ढाबा मालकिन समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ। जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डी-ब्लॉक, किदवई नगर निवासी अभिषेक मंगलवार रात जूही लाल कॉलोनी में रहने वाले दोस्त अमर शर्मा के साथ मीट खाने वहां पहुंचा था। वह हाथ धोने के लिए निकला तो पड़ोस स्थित ढाबे की मालकिन धरीपुरवा, केशवगंज निवासी गीता मिश्रा, उनके पति रामृू, किराएदार शिवशंकर गुप्ता और उसका बेटा करन आपस में झगड़ रहे थे। अभिषेक ने बीच-बचाव कर झगड़ा खत्म कराने की कोशिश की तो चारों उससे भिड़ गए। रामू गाली-गलौज करने लगा तो अभिषेक ने विरोध किया।

इस पर गीता ने भट्ठी पर रखा तवा उठाकर अभिषेक के सिर पर दे मारा। वह लहूलुहान होकर गिर गया। चीख सुनकर दोस्त अमर पहुंचा और उसे रीजेंसी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया था। भाई अंशुमान की तहरीर पर चारों के खिलाफ साजिशन मारपीट कर हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी गीता, उसके पति रामू और किराएदार शिवशंकर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वारदात के बाद मिटाए सबूत   
इंस्पेक्टर के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबसे पहले सबूत मिटाए। फर्श पर गिरे खून को पानी डालकर धो डाला। गीता ने तवे पर लगे खून को साफ कर फिर से भट्ठी पर चढ़ा दिया था। देर रात पहुंची फोरेंसिक टीम के बेंजाडीन टेस्ट में फर्श और तवे पर खून के धब्बे पाए गए।  तवा कब्जे में ले लिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें