कानपुर-फतेहपुर-कानपुर देहात एमएलसी निकाय चुनाव में पहली बार बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों की फोटो लगाई गई है। वोटर लिस्ट में भी वोटरों की फोटो लगी है। कोई भी वोटर किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देना चाहे तो बैलेट पेपर पर नोटा (नन ऑफ दे एबव) का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
एमएलसी निकाय चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कानपुर के 1337 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चुनाव में पुराने जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, इस बार चुने गए शपथ लेने वाले प्रधान, पार्षद, कैंट बोर्ड के पार्षद, विधायक और सांसद वोट डालते हैं।
पहली बार वोटर लिस्ट में वोटर की फोटो भी है। इससे पहले सिर्फ वोटरों के नाम रहते थे। तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। मतदान के लिए सभी दस ब्लाक मुख्यालय, नगर निगम और जिला पंचायत दफ्तर कुल मिलाकर 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
चुनाव में 12 पीठासीन अधिकारी, 36 मतदान कर्मचारी, हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, हर केंद्र पर एसीएम/एसडीएम की जोनल मजिस्ट्रेट को रूप में तैनाती की गई है।
प्रेक्षक से कर सकते हैं शिकायत
स्थायी प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में वीके सुब्रमणयम एकाउंटेंट जनरल जम्मू कश्मीर को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। वह कानपुर-फतेहपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई के प्रेक्षक बनाए गए हैं।
एडीएम एलए/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि व्यय प्रेक्षक गुरुवार देर रात तक शहर आ जाएंगे।
अगर किसी प्रत्याशी या वोटर को किसी तरह की शिकायत करनी है तो स्थानीय स्तर पर 0512-2380090 और 9455818863 पर शिकायत की जा सकती है। आनंद कुमार शर्मा अपर सचिव सामान्य प्रशासन मध्य प्रदेश को सामान्य प्रेक्षक बनाया गया है। वह शुक्रवार को शहर आएंगे।

क्या डर से जारी नहीं की सूची
एमएलसी चुनाव में बसपा के प्रत्याशी को किसी भी सूरत में जीत दिलाने के लिए पार्टी पदाधिकारी सभी हथकंडे अपना रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी सुप्रीमो मायावती की तरफ से संगठन और विधानसभा सीटों में किए गए बदलाव के बावजूद पदाधिकारी बदलाव की सूची जाहिर नहीं कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि सूची जारी करने से एमएलसी चुनाव में पार्टी की जीत की राह में रोड़ा आ सकता है। इसलिए तय किया गया है कि चुनाव परिणाम आ जाने के बाद बदलाव की सूची जारी की जाएगी।
48 निरक्षरों को सहायक मिलेगा
कानपुर। कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी परिषद चुनाव में 48 निरक्षर वोटर हैं। इन्हे वोट डालने के लिए सहायक मिलेगा।
एडीएम एलए/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा है कि खंड विकास अधिकारी शुक्रवार शाम पांच बजे तक निरक्षर वोटरों से सहायक के लिए आवेदन लेकर अपनी संस्तुति सहित उपलब्ध करा दें। 27 फरवरी के बाद किसी तरह के आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
कल्याणपुर ब्लाक में छह, क्षेत्र पंचायत विधनू में सात, जिला पंचायत में दो, क्षेत्र पंचायत चौबेपुर में दो, शिवराजपुर में एक, बिल्हौर में 14, पतारा में छह, भीतरगांव में छह, घाटमपुर में चार निरक्षर वोटर हैं।