फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है 'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी की बहन की इच्छा

Wed, 18 Jul 2018 05:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो
पूर्व सांसद फूलन देवी की तरह अब उनकी बहन मुन्नी ने भी समाज के लोगों की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। एेसे में मुन्नी के राजनीति क्षेत्र में जाने की चर्चा जोरों पर है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुंदेलखंड के लिए कुछ करना चाहती हैं मुन्नी...
 
विज्ञापन

2 of 7
मुन्नी के राजनीति में जाने के चर्चे, सलाहकार ने बताई समाजसेवा
जालौन (उरई) महेवा ब्लाक के हीरापुर तिराहे पर प्रधानों के सम्मान समारोह के दौरान मुन्नी ने कहा कि वह भी बहन फूलन की तरह न सिर्फ निषाद समाज के लोगों बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए कुछ करना चाहती है। मुन्नी के इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि वह निषाद पार्टी या फिर किसी राजनैतिक दल से जल्द ही नेताओं की कतार में खड़ी दिखाई दे सकती है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- समाज सेवा से आगे कुछ नहीं ...
विज्ञापन

3 of 7
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो
वहीं उनके सलाहकार आर भंडारी ने स्पष्ट किया कि मुन्नी देवी फिलहाल समाज सेवा से आगे कुछ नहीं सोच रही है। दिल्ली से आई फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी के मुख्य आतिथ्य में सर्व समाज विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन हीरापुर तिराहे पर हुआ था।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फूलन के सपनों को पूरा करना ही जीवन का लक्ष्य...

4 of 7
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो
गोष्ठी में मुन्नी देवी ने कहा कि जब तक क्षेत्र के लोग एक राह में नहीं चलेंगे तब तक क्षेत्र का विकास होना मुश्किल है। पूर्व सांसद फूलन समाज के लोगों को एक साथ एकजुट देखना चाहती थी, अब उनके सपनों को पूरा करना ही जीवन का लक्ष्य है। कहा कि अब तक क्षेत्र के निषाद समाज के लोगों का शोषण होता चला आ रहा है।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मेरी बहन के सपने अधूरे रह गये...
विज्ञापन

5 of 7
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो
आज अगर बड़ी बहन फूलन देवी होतीं तो समाज व क्षेत्र के लोगों को बुरे दिन नहीं देखने पड़ते बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में शिक्षा के अच्छे साधन होते, पेयजल संकट दूर होता, सरकारी नलकूप लगे होते लेकिन मेरी बहन के सपने अधूरे रह गये। उन्होंने अपील की है कि आप लोग मेरा साथ दें तो मै अपनी बड़ी बहन फूलन देवी अधूरे सपनों को साकार करने का प्रयास करुं।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- स्मृति चिह्न व शाल देकर स्वागत किया...
विज्ञापन

6 of 7
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो
क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों राम उजागर, परमानंद, सिद्धनाथ, बबलू, हरीबाबू फौजी, उमाशंकर निषाद, रामबाबू निषाद, सुमन शास्त्री आदि ने मुन्नी देवी को 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्मृति चिन्ह व शाल देकर स्वागत किया।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया था...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो
गोष्ठी में निषाद समाज की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। समाज को लामबंद करने की तैयारी पिछले दिनों कालपी में करणी सेना के कार्यक्रम में फूलन के हत्यारोपी शेर सिंह राणा के भाई ललित राणा के आगमन और शेरसिंह के आने की सूचना के बाद मुन्नी देवी ने एसपी से शिकायत भी की थी। उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि बाद में शेरसिंह के कार्यक्रम का खंडन भी किया गया था लेकिन माना जा रहा है कि एक बार फिर मुन्नी निषादों को संगठित कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें