फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी की विशेष कक्षाएं कल से

Mon, 16 Jan 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएचडी की विशेष कक्षाएं कल से
विज्ञापन
पीएचडी की विशेष कक्षाएं 17 जनवरी से चलेंगी। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) कानपुर यूनिवर्सिटी को स्टडी सेंटर बनाया गया है। करीब 200 रिसर्च स्कॉलर की कक्षाएं लगनी हैं। 
विज्ञापन

पीएचडी की 2015-16 की प्रवेश परीक्षा में सफल करीब 100 रिसर्च स्कॉलर ने छह महीने की सेमेस्टर पढ़ाई नियमित रूप से नहीं की। इसी का नतीजा रहा कि कक्षा में कम उपस्थिति का हवाला देकर उन्हें एग्जाम से रोक दिया गया। इसी तरह 100 रिसर्च स्कॉलर फेल हो गए। इन सबके भविष्य को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन्हें एक और मौका देने का फैसला किया। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने बताया कि जिन रिसर्च स्कॉलरों की कक्षा में उपस्थिति कम थी, वे एक महीने की विशेष कक्षाएं जरूर अटेंड करें। पूरी उपस्थिति पर परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। जो रिसर्च स्कॉलर फेल हुए हैं, वे चाहें तो कक्षाएं कर सकते हैं। इन सबको परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें