मालिक का शव देख पालतू बंदर ने त्याग दिए प्राण
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पाखरतर मोहल्ले में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत की सूचना पर पहुंचे उनके पालतू बंदर ने शव के करीब पहुंचकर प्राण त्याग दिए। कुछ लोग घटना को संयोग बता रहे तो कुछ ने घटना को अटूट रिश्ता माना।
सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराज सिंह (75) ने बीस साल से बंदर को पाल रखा था। भतीजे देवपाल के परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बच्चे नहीं थे।