फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: महिला को गोली मारकर जेठ ने खुद भी जान दी, मचा हड़कंप

Sun, 21 Jun 2020 05:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में हत्या के बाद आत्महत्या करने का एक मामला सामने आया है। कामयगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी राजनेेश की कैंसर से छह माह पूर्व मौत हो गई थी। उसकी पत्नी कृपांति अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद रजनेश की बुआ का बेटा जनपद एटा थाना नया गांव के गांव नावर निवासी भंवर पाल (45) उसके घर पहुंचा। घर पर कृपांति थी। भंवर पाल ने घर के आंगन में तमंचे से कृपांति के गोली मार दी।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भंवरपाल ने घर से बाहर निकलकर खुद भी कनपटी पर गोली मार ली। इससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें