फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर डंडों व ईंट से वारकर हत्या, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 15 Nov 2020 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के बजरंगखेड़ा गांव में रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता की हमलावरों ने डंडों व ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


असोहा थाना क्षेत्र के बजरंगखेड़ा गांव में 25 जुलाई 2020 को गांव के श्रीकृष्ण पासी व रामलाल लोधी के परिजनों के बीच मारपीट हुई थी। श्रीकृष्ण की ओर से रामलाल उसके बेटे सत्यनारायण व परिवार के चंदू के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रविवार दोपहर लगभग 3 बजे श्रीकृष्ण पक्ष के लोगों ने रामलाल के बेटे सत्यनारायण पर डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुत्र के बचाव में पहुंचे पिता 60 वर्षीय रामलाल की हमलावरों ने डंडों व ईंट से वारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।मौके पर एएसपी विनोद कुमार पांडेय व सीओ पुरवा रमेशचंद्र ने  मौके पर पहुंचकर जांच की। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें