चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी बरुई गांव के निवासी हैं।