सड़काें पर हर अाेर धूल ही धूल। अासमान में तैरता धुअां अाैर राख का गुब्बारा। कुछ एेसी ही तस्वीर है यूपी के कानपुर शहर की। एेसे में अगर अाप साफ हवा के ताैर पर संजीवनी लेना चाहते हैं ताे अाप काे अपने घर में कुछ पाैधे लगानें हाेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो पिक
प्रदूषण से निजात पाने के लिए तरह-तरह की बातें हाेती है पर असल में हाेता कुछ नहीं है। प्रदूषण राेकने के लिए कभी कृत्रिम बारिश करने की तैयारी होती है तो कहीं लोग घरों में एयर प्यूरीफायर लगा रहे हैं। हालात फिर भी बदतर ही हैं।
चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय (सीएसए) के विशेषज्ञों की मानें तो इनडोर यानी घर के अंदर इको फ्रेंडली पौधों से घरों के वातावरण को आसानी से शुद्घ किया जा सकता है। एरिका पाम, मदर इन लॉ टंग प्लांट और मनी प्लांट जैसे पौधे हानिकारक प्रदूषकों को शोषित कर पर्याप्त मात्रा में शुद्घ ऑक्सीजन देते हैं।
इन पौधों पर नासा में रिसर्च किया गया है। वातावरण में धुंध और धुएं से निकलने वाली खतरनाक गैसें बढ़ रही हैं। बचाव के लिए लोग मुंह पर मास्क लगा रहे हैं और घरों में एयर प्यूरीफायर का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन वो नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो पिक
एरिका पाम, मदर इन ला टंग प्लांट, मनी प्लांट और बम्बू पाम जैसे पौधों से वातावरण को शुद्घ किया जा सकता है। यह सबसे आसान और सहज तरीका है। कमरों में लगने वाले पौधे बोतल और गमले में लगाए जाते हैं।
विश्वविद्यालय के बायोटेक्लॉजी विभाग के डॉ. देवबक्श सिंह के मुताबिक नासा में इन पौधों पर रिसर्च किया गया है। जो काफी कारगर हैं। इसके साथ ही डिफनडेसिया, सिलगोमियम, मनी, पीपल बोनसाई बनाकर, सिंसबेरिया जैसे इनडोर पौधे भी काफी लाभदायक हैं।
4 of 7
मदर इन लॉ टंग
मदर इन लॉ टंग प्लांट (सेंसीवेरा ट्राईफेसिएटा) - पौधे को नासा ने सबसे उच्च श्रेणी का वायु प्रदूषण दूर करने का पौधा बताया है। यह कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन मोनो ऑक्साइड, फार्मलडिहाइड , क्लोरोफार्म, बेंजीन, जाइलीन जैसे वायु प्रदूषकों को वायु से दूर करता है।
विज्ञापन
5 of 7
पीस लिली
पीस लिली (स्पिैथीफिलम) - वायु शोधक पौधा है जो कि वायु में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन पदार्थों जो घर के अंदर फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से उत्पन्न होती हैं को दूर करता है।
विज्ञापन
6 of 7
मनी प्लांट
मनी प्लांट (ईपीप्रीमिनम एयूरियम) - यह पौधा वायु को तेजी से शुद्घ करता है। हवा में मौजूद खतरनाक कार्बनिक पदार्थों को शोषित करता है।