फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics सीएम योगी के 40 मिनटः भारत माता की जय से शुरू और जय श्रीराम से समाप्त

Fri, 24 Nov 2017 08:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भारत माता की जय से भाषण की शुरुआत की और समापन जय श्रीराम के उद्घोष से किया। करीब 40 मिनट तक वह सभास्थल पर रुके।

 
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा। मुख्यमंत्री मंच पर चढ़े तो विधायकों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।


हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार करने के बाद कुर्सी पर बैठ गए। जिसने भी प्रार्थना पत्र दिए, उनको गंभीरता से देखा और पेन से उस पर लिखापढ़ी भी की।


कभी वह विचार की मुद्रा में नजर आए तो कभी मुस्कुराए भी।


 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी
राज्यमंत्री संदीप सिंह का भाषण समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर आते ही भारत माता की जय और वंदे मातरम् से भाषण की शुरूआत की।


2.20 बजे उन्होंने जय श्रीराम के साथ अपना भाषण समाप्त किया। भाषण समाप्त होते ही पूरे मैदान में जय श्रीराम, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष गूंज उठे।



 

4 of 5
सभा के दौरान अधेड़ अचेत होकर गिरा - फोटो : अमर उजाला
क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान पर मुख्यमंत्री की सभा के दौरान नगला बीच निवासी रामदास कुर्सी से गश खाकर गिर पड़े।


यह देख पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूल गए। जैसे-तैसे उनके चेहरे पर पानी आदि डालकर उन्हें होश में लाया गया। इसके बाद अधेड़ के परिचित उन्हें सभास्थल से ले गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूरबीन से खाकी करती रही निगहबानी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की सभा के दौरान पुलिसबल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। क्रिश्चियन इंटर कालेज की छत के साथ ही मैदान के आसपास बने घरों की छतों पर पुलिस के जवान तैनात रहे।


ये लोग दूरबीन से सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से नजर जमाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें