फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी के पार्थिव शरीर की आरती उतार की देह दान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। युग दधीचि देहदान अभियान की संस्थापक देहदानी 80 वर्षीय लालमती की पार्थिव देह गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को समर्पित कर दी गई। देह दान करने से पहले उनके पति शिव धनेश ने पार्थिव शरीर की आरती उतारी। अभियान के तहत 15 दिनों के अंदर यह पांचवां देहदान हुआ।
विज्ञापन

अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि देहदान का संकल्प लेने वालों में लालमती 12वें नंबर पर रही हैं। वह आदर्शनगर तिवारीपुर प्रथम की रहने वाली थीं। 22 वर्ष पूर्व उन्होंने देहदान का संकल्प लिया था। अभियान की यह 306वीं आहुति है। देहदानी के पुत्र डॉ. आरके कुशवाहा ने कहा कि मां के संकल्प को पूरा करते हुए गर्व हो रहा है। लालमती का निधन गुरुवार को प्रातः आठ बजे हुआ। देह समर्पण के समय पुत्र प्रवीन कुशवाहा, पुत्रियां कल्पना, रंजना, दामाद सुशील, उपेंद्र, पौत्र आकाश एवं राज कुशवाहा और पौत्री अन्वेषा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें