फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक 10 मकानों के धंसने और दरारें आने से मचा हड़कंप, देखते ही देखते जमा हो गया लोगों का हुजूम

Fri, 21 Sep 2018 06:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घरों के अंदर आई दरारों को देखते मोहल्ले के लोग  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कस्बे के पठनऊ मोहल्ले में दस मकानों में अचानक दरारें पड़ने से हड़कंप मच गया। मकान गिरने की संभावना को लेकर लोग घरों के बाहर निकल आए। नगर पालिका के चेयरमैन, अधिकारियों और एसडीएम ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। प्रशासन ने घरों के गिरने की संभावना को लेकर दूसरे स्थानों पर रहने की व्यवस्था कराई है। 
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर कस्बे के पठनऊ मोहल्ला जामा मस्जिद के पास रहने वाले लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हाेंने अपने घरों में अचानक आईं दरारें देखी। कुछ ही देर में दरारें चौड़ी हो गईं। वहीं कुछ मकान जमीन में धंसने लगे। देखते ही देखते लोगों का हुजूम जमा हो गया। मोहल्ले के कुरेशा पत्नी हामिद, मुन्ना पुत्र रसीदउल्ला, समद खां, बाबू खां, हुसैन, महमूद, अख्तरी आदि के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं।

सूचना पाकर चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, ईओ केके मिश्रा, एसडीएम सुरेश कुमार पाल ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। हादसे की आशंका को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से दरार पड़ने वाले मकानों को खाली कराकर उनमें रहने वाले लोगों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

पहले भी धंस चुके मकान  

मकानों में आई दरारों को देखते चेयरमेन श्रीनिवास बुधौलिया व ईओ नगर पालिका  - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के अबरार, मुन्ना, शमद आदि ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके मकानों में हल्की दरार पड़ी थी। जो आज काफी चौड़ी हो गई है। मुन्ना के मकान में दरार आने से तिरछा हो गया है। वहीं मोहल्ले के इदरीश का कहना है कि दो दिन पहले रात के समय उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए थे। वहीं कुछ का कहना है कि मोहल्ले में सड़क के नीचे पाइप लाइन निकली होने के कारण मकान धंसे हैं। इधर कुछ लोग पुराने जमाने में निकली सुरंग के धंसने से मकानों में दरारें पड़ना बता रहे हैं। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि मकानों में अचानक दरारें कैसे आईं इसकी जांच कराई जाएगी। 

लोनिवि की टीम को जांच के निर्देश दिए 
एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने लोनिवि की टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच से पता चल सकेगा। फिलहाल हादसे की आशंका को लेकर मकान खाली करा दिए हैं। बताया कि मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। 

पहले भी धंस चुके मकान  
कस्बे के पठनऊ मोहल्ले में दो साल पहले कामद गिरि धर्मशाला के पास भी कई मकान धंस गए थे। उस समय भी लोगों ने घटना के पीछे भूकंप के झटकों को कारण बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें