फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु से वापस लौटीं 9 युवतियां-1 युवक, नौकरी ने नाम पर शोषण का आरोप, सुनाई आपबीती

Thu, 20 Sep 2018 09:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तमिलनाडु से कलक्ट्रेट पहुंची युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले से प्रशिक्षण और जॉब के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर भेजे गए युवक और युवतियां गुरुवार को लौट आए हैं। इन लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर आरएसडब्लूएम की प्रबंधक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा कोतवाली में भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


उप्र कौशल विकास मिशन केंद्र से प्रशिक्षण और जॉब के लिए भेजे तमिलनाडु के कोयंबटूर भेजे गए एक युवक और नौ युवतियां गुरुवार को मुख्यालय पहुंची। इन लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन साैंपकर आपबीती बताई। सौम्या खरे, सान्या, आराधना, वंदना, निधि, अनीता, निर्मला देवी, वर्षा देवी, सपना और हरीशंकर ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रावेंद्र सिंह को बताया कि उप्र कौशल विकास मिशन केंद्र से झूठ बोलकर उन्हें तमिलनाडु भेजा गया। बताया कि आरएसडब्लूएम की प्रबंधक व केंद्र में प्रशिक्षण का कार्य देख रही प्रीती सचान निवासी घाटमपुर ने उन्हें प्रशिक्षण दिया।

जॉब के नाम पर 10-10 हजार रुपये भी वसूला। तमिलनाडु भेजने से पहले आश्वासन दिया कि वहां अच्छा वेतन, खाना और आठ घंटे का जॉब मिलेगा। आरोप लगाया कि तमिलनाडु में उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। 12-12 घंटे हेल्पर का कार्य कराया गया। अच्छा भोजन न मिलने से तबियत भी खराब हो गई। इतना ही नहीं उपचार भी नहीं कराया। उन्होंने जब इसकी शिकायत प्रीती सचान से की तो मोबाइल पर अभद्रता कर गाली गलौज की। मजिस्ट्रेट ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर छात्रसभा करेगा आंदोलन

जानकारी देता अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर प्रीती सचान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तमिलनाडु से सभी बच्चे ट्रेन से उरई तक आए। इसके बाद बस से मुख्यालय पहुंचे। दो बच्चियों के पिता कानपुर के नौबस्ता निवासी अनूप खरे भी यहां आ गए थे। इस संबंध में कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, उप्र कौशल मिशन के एमआईएस मैनेजर सौरभ शर्मा ने कहा कि तमिलनाडु से सभी बच्चे वापस आ गए हैं। केंद्र संचालक की कोई गलती नहीं है। फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। 


तमिलनाडु में बंधक बनाए गए युवक और युवतियों को जल्द मुक्त कर वापस भेजे जाने को लेकर पिछले दिनों समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष बीटू यादव ने डीएम को ज्ञापन सौंपा था। गुरुवार को जिलाध्यक्ष युवक और युवतियों से मिलने कलक्ट्रेट पहुुंचे। उनके साथ मजिस्ट्रेट के पास व कोतवाली गए। जिलाध्यक्ष ने प्रीती सचान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें