जिले में 55 गैस एजेंसियां हैं
वर्तमान समय में जिले में 55 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें इंडेन की गैस एजेंसी सबसे ज्यादा हैं। इनकी संख्या 20 है। भारत गैस की 16 और एचपी की 19 गैस एजेंसियां हैं।
सब्सिडी वापस पाने के लिए ये देने होंगे कागजात
हरिभारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर नीतेंद्र प्रसाद ने बताया कि जो ग्राहक पूर्व में सब्सिडी छोड़ चुके, अगर वह फिर से सब्सिडी पाना चाहते हैं तो वह आधारकार्ड, गैस के पेपर की फोटोकॉपी व बैंक एकाउंट की डिटेल के साथ एप्लीकेशन लिखकर एजेंसी में जमा कर सकते हैं। इसे गैस कंपनी के उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। वहां से निर्देश मिलने के बाद सब्सिडी चालू कर दी जाएगी।
छह माह में कुछ इस तरह महंगी हुई रसोई गैस
माह सिलिंडर गैस मूल्य सब्सिडी
अक्तूबर 915.50 413.71
सितंबर 857.50 358.50
अगस्त 827.00 329.58
जुलाई 791.50 295.85
जून 733.50 240.66
मई 685.00 194.53
प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छोड़ी थी सब्सिडी, अब वापस मांग रहे लोग, ये है आवेदन प्रक्रिया