कानपुर देहात के सरवनखेड़ा इलाके की गजनेर व सैंथा की मस्जिदों में रुके जमातियों के संपर्क में आए लोगों की बस्ती शुक्रवार को सील कर दी गई है। गलियों में पुलिस ने बैरीकेडिंग करा दी है। बैरीकेडिंग के पहले दिन किसी को कोई समस्या नहीं आई।
एसडीएम व सीओ ने पहुंच कर लोगों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। दोनों गांवों से 36 लोगों को एक कालेज में क्वारंटीन किया गया है। गजनेर कस्बा की मस्जिद में 11 जमाती ठहरे थे। वह पास के सैंथा व हरचंदापुर गांव की मस्जिदों में भी गए थे।