फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मानसिक विक्षप्त को कोरोना संदिग्ध समझ दौड़ाया, पुलिस ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

Sat, 11 Apr 2020 12:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में क्वारंटीन सेंट नारायणा कॉलेज के पास शुक्रवार रात एक मानसिक विक्षप्त को कोरोना संदिग्ध जमाती समझ पुलिस ने दौड़ा लिया। पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। उसके बाद युवक को पकड़ लिया। तब पता चला कि वह कोरोना संदिग्ध नहीं है।
विज्ञापन


फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। नारायणा को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। वहां पर 49 कोरोना संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें सभी जमाती शामिल हैं। पनकी एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब दस बजे एक युवक अचानक भागता दिखाई दिया। कुछ लोगों ने बताया कि वो कोरोना संदिग्ध है।

पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ने के लिए दौड़ी। फिर चेतावनी देकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की अवाज सुनते ही इलाकाई लोग बाहर निकल आई। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे बाद मामला शांत हुआ। हालांकि इलाकाई लोगों में पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी रही। उन्होंने विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें