कानपुर देहात। कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक मदद को हाथ बढ़ रहे हैं। डीएम और सीडीओ को सहायता राशि का चेक दिया गया।
शुक्रवार को मैथा ब्लाक प्रमुख अनुपमा सिंह गौर की ओर से 11 लाख रुपये की चेक प्रमुख के पति तिगाई जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर, जगनपुर जिला पंचायत सदस्य गुड्डन त्रिवेदी, रंजीतपुर जिला पंचायत सदस्य भुल्लन कोरी, औंगी जिला पंचायत सदस्य सैलू सोनकर ने सीडीओ जोगिंदर सिंह को दी। रसूलाबाद ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहायता से क्षेत्र पंचायत निधि से 11 लाख 12 हजार 111 रुपये की चेक डीएम को दी।
डेरापुर के बीडीओ बब्बन राय, ब्लॉक अध्यक्ष विनीता देवी के पति हिम्मत सिंह यादव, प्रधान बलाई विनोद गुप्ता, प्रधान लडुआपुर सुरेंद्र सिंह, प्रधान परौंख चंद्रकली के पति बलवान सिंह, प्रधान फत्तेपुर सतीश यादव ने एक लाख 80 हजार 600 रुपये का डीडी ने सीडीओ को दिया। माध्यमिक सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त कालेजों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों ने 20 लाख 67 हजार 100 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं।
झींझक ब्लाक के सफाई कर्मचारियों ने 36 हजार रुपये जमा कर एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पांडेय को दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। इस दौरान अजय कुमार तिवारी, कुलदीप, संतोष, इंद्रपाल, रवि, रानू, प्रदीप मौजूद रहे।
सीडीओ को सहायता राशि की चेक देते बीडीओ।- फोटो : AKBARPUR