फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होते-होते बचा एक बड़ा हादसा, लोग फिसल-फिसल कर सड़क पर गिरे

Wed, 25 Oct 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में टैंकर से तेल के रिसाव की घटना सामने आई है। तेल से रिसाव होने पर लोगों में भय की स्थिति बन गई और कई बाइक सवार फिसलकर चुटहिल भी हो गए।  
विज्ञापन
रामादेवी सब्जी मंडी के पास हाइवे पर मंगलवार सुबह टैंकर से तेल रिसाव होने से तेल सड़क पर फैल गया। इससे सड़क पर दोपहिया वाहन सवार फिसलकर गिरने लगे। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से सड़क पर बालू डलवाई। 
रामदेवी चैराहे से नौबस्ता की ओर एक टैंकर तेल लादकर जा रहा था। इससे रामादेवी सब्जी मंडी के पास हाइवें पर तेल का रिसाव होने से तेल सड़क पर फैलने लगा। इससे नौबस्ता हनुमंत विहार निवासी शैलेश व अशोक बाइक से गिरकर घायल हो गये। इसी प्रकार से सनिगवां निवासी शुभम, अशोक, प्रखर और मंगला विहार निवासी जयंत भी अपने - अपने वाहनों से फिसलकर चुटहिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें