फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे एक्सईएन और एई को बंधक बनाए रखा

Tue, 24 Feb 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा की नई बस्ती में सोमवार को जल भराव से त्रस्त लोगों ने जमकर हंगामा किया और मौके पर पहुंचे नगर निगम के एक्सईएन रमेशचंद्र श्रीवास्तव व एई पीके श्रीवास्तव को बंधक बना लिया। धक्कामुक्की की और सफाई कर्मियों को भी भगा दिया। बर्रा थाने की फोर्स दो घंटे की मशक्कत के बाद एक्सईएन और एई को छुड़ा सकी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मंगलवार को सफाई का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हुए।  लोगों ने बताया कि नगर निगम ने नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय वाली रोड पर बीते नवंबर से नाले का निर्माण शुरू कराया था। ठेकेदार अरुण शर्मा ने पचास मीटर नाला बनाने के बाद नाले का पानी रोक दिया।

इससे सड़क पर गंदे पानी का भराव हो गया। जल भराव और गंदगी से क्षेत्र में कई लोग बीमार हो गए। आक्रोशित लोगों ने सोमवार हंगामा शुरू कर दिया, सूचना पर नगर निगम जोन पांच के एक्सईएन रमेशचंद्र श्रीवास्तव और एई पीके श्रीवास्तव सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पर गुस्साएं लोगों ने उनसे अभद्रता की और बंधक बना लिया।  पुलिस के आने पर भीड़ का हौसला टूटा और मंगलवार को मुहल्ले की साफ, सफाई, गंदे पानी की निकासी, नाला निर्माण में तेजी और ठेकेदार पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।


छानबीन में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है उस पर कार्रवाई होगी। कार्य काफी धीमी गति से होने पर ठेकेदार को पहले भी नोटिस दिया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को टीम लगाकर साफ, सफाई कराई जाएगी। -
विज्ञापन


रमेशचंद्र श्रीवास्तव, एक्सईएन, नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें