कानपुर। उद्योग विभाग की ओर से मोतीझील लॉन में चल रहे स्वदेशी मेले में मंगलवार को सांसद रमेश अवस्थी ने भ्रमण किया। उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने उनको स्टॉल पर लगे उत्पादों की जानकारी दी।
सांसद ने कहा कि शहरवासी स्वदेशी मेला में आएं और उत्पादों को अपनाएं। मेले में पुराने कपड़े से बने वॉल हैंगर लोगों को बहुत पसंद आए। मिट्टी के बर्तनों ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। विधायक सरोज कुरील ने भी स्वदेशी मेले का भ्रमण कर स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्पियों की सराहना की। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरकेस्ट्रा बैंड तरंग और विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुति दी। 17 अक्तूबर को कवि सम्मेलन होगा जिसमें कवयित्री कविता तिवारी, हेमंत पांडेय, दुर्गा वाजपेयी, धीरज सिंह चंदन, नीरू श्रीवास्तव काव्य पाठ करेंगे। (ब्यूरो)