फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में ठंड और बारिश से कांपे लोग, सींचपाल समेत दो ने दम तोड़ा

विज्ञापन
अकबरपुर में कंडा जलाकर तापते लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। पिछले कई दिनों से जिले में ठंड और कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। वहीं, शुक्रवार रात से बारिश शुरू हो गई, जो शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर होती रही। बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। उधर, ठंड के चलते शनिवार को सींचपाल समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर पूर्वी हवाएं डेढ़ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इससे ठंड बढ़ गई। खुले स्थानों पर मौजूद लोग ठिठुरते दिखे। सुबह छाए कोहरे के बीच लोग सड़कों पर वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से चलने के लिए मजबूर हुए।
मौसम विभाग ने तीन मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की है। वहीं दोपहर में बारिश थमी तो कुछ देर के लिए सूर्यदेव निकले। तेज हवा के चलते लोगों को धूप से खास राहत नहीं मिली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री व अधिकतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

उधर, अकबरपुर के निबौली बुजुर्ग गांव निवासी 85 वर्षीय राधेश्याम की ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई थी। परिवार के लोगों ने तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
इसी प्रकार शिवली निवासी व सिंचाई विभाग में कार्यरत सींचपाल संतोष कुमार (55) की शनिवार को सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। बेटे संदीप के अनुसार उन्हें उपचार के लिए कानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
वहीं, नुनारी गांव निवासी किसान दीपक ने बताया कि खेत में लगी फसल को मवेशी चट कर रहे थे। इस पर शुक्रवार रात बेटा हिमांशु (15) खेत में मवेशियों को हांकने के लिए शुक्रवार की रात गया था। सुबह जब वह घर लौटा तो ठिठुर रहा था।
कुछ देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिवार के लोग उसे डेरापुर सीएचसी ले गये। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में हिमांशु का उपचार चल रहा है।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 23 व 24 जनवरी को ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शीतलहर चलने से फिलहाल ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें