फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने ट्रान्सफार्मर को कफन पहनाया, माला चढ़ाया और कंडा सुलगाया, जानें वजह

Sun, 27 May 2018 05:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कानपुर के भीतरगांव में चौपट बिजली व्यवस्था से आक्रोशित लोगों ने अनोखा प्रदर्शन कर ट्रान्सफार्मर को कफन पहनाया, माला चढ़ाया और कंडा सुलगाया। यहां चार दिन से बिजली न आने की वजह से जन-जीवन बेहाल है। 
विज्ञापन


 

विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
16 हजार आबादी वाले कस्बा भीतरगांव में चार दिन से बिजली की समस्या है। ब्लाक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बङी पानी टंकी व अन्य सभी कार्यालय में भी काम प्रभावित हो रहा है।


 
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
चार दिन से बिजली न आने से पानी के लिए अफरा तफरी मची हुई है। गुस्साए कस्बे के लोग पहले सबस्टेशन पसेमा गये, वहां कोई जिम्मेदार न मिलने पर वापस कस्बा आकर फुका पड़ा 250 केवीए के ट्रान्सफार्मर को कफन पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें