फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कार्रवाई को लेकर हिन्दू संगठन के लोगों ने कोतवाली घेरी, 11 पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Jan 2020 04:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव किए हिन्दू संगठनो के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में सोमवार को एक फौजी के साथ हुए विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर आरोपी फौजी के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इस मामले को लेकर मंगलवार को देर शाम फौजी का पक्ष लेते हुए हिन्दू संगठनों के नेताओं ने सदर कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि दूसरे पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस मामले में पुलिस ने देर रात कस्बा खानपुर के 11 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताते चलें कि कस्बा खानपुर में फौजी की अभद्रता व गोली मारने की धमकी को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों से उसकी मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

इस पर समुदाय विशेष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर फौजी रामनरेश पुत्र बालिस्टर निवासी प्रेमानंद आश्रम के पास औरैया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसमें पुलिस ने रामनरेश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।

इस मामले को लेकर मंगलवार की देर शाम हिन्दू संगठनों के नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया और दूसरे पक्ष (समुदाय विशेष) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हिन्दू संगठनों का बढ़ता दबाव देख सीओ सिटी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 11 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें