कानपुर में रतनलाल नगर, बर्रा और मलिकपुरम में तीन दिन से पांच सौ घरों के चूल्हे नहीं जले हैं। पीएनजी लाइन में लीकेज के कारण लोगों के घरों में खाना नहीं बन पा रहा है। लाइन में करंट उतरने से सीयूजीएल का लाइन मरम्मत का काम तीसरे दिन भी प्रभावित रहा। मजबूरी में लोगों को होटल से खाना मंगाना पड़ रहा है।
सचान गेस्ट हाउस बर्रा के सामने पीएनजी की पाइप लाइन में बुधवार शाम 5:30 बजे लीकेज हो गया। इससे करीब 500 घरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। केस्को लाइन डालने के लिए टीएनटी (जमीन के भीतर खुदाई करने वाली मशीन) से खुदाई करा रही है। इस दौरान पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हो गई।