भारत में ही निर्मित पहली हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रेन शनिवार को नई दिल्ली से कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंची। ट्रेन-18 की खासियत यह है कि इसे 18 महीने में तैयार किया गया है। साथ ही यह ट्रेन इंजनरहित है।
पहली स्वदेश में बनी ट्रेन का ट्रायल नई दिल्ली से प्रयागराज तक हो रहा है। सरकार कुंभ के दौरान इस ट्रेन को नई दिल्ली से प्रयागराज तक चलाना चाह रही है। शुक्रवार देर रात ट्रेन को नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। 18 महीने में तैयार हुई यह ट्रेन शताब्दी की तरह वातानुकूलित है। साथ ही लग्जरी सुविधाओं से लैस है।