आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को रजिस्ट्रेशन के लिए आई जगुआर कार को देखने वालों को तांता लगा रहा। आमतौर पर दफ्तर में बैठकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने वाले आरटीओ प्रशासन प्रभात पांडेय और आरआई जय सिंह भी जगुआर के पास जा पहुंचे। कार में बैठे और टेस्ट ड्राइव भी किया। साथ ही कार के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाई।
मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे जगुआर कार जैसे ही आरटीओ कार्यालय परिसर में दाखिल हुई, वहां मौजूद लोग ठिठक गए। वीवीआईपी कार देखी और उसकी सुविधाओं की जानकारी ली। बाद में पता चला कि रिमझिम के एमडी योगेश अग्रवाल ने जगुआर मंगाई है। इसका रजिस्ट्रेशन होना है।
एआरटीओ प्रशासन का कहना है कि कार की कीमत एक करोड़ तीन लाख रुपये है। इसका टैक्स दस लाख रुपये जमा हुआ, क्योंकि रजिस्ट्रेशन दो महीने देरी से हुआ, इसलिए एक लाख रुपये अतिरिक्त शुुल्क जमा कराया गया है। रिमझिम इस्पात के एमडी योगेश अग्रवाल ने बताया कि ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी जगुआर का अधिग्रहण अब टाटा ने किया है। इसे खरीदकर अच्छा महसूस कर रहे हैं।