फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की ‘पुलिसगिरी’: डेढ़ घंटे में दो चेन लूटीं, लोगों ने दौड़ाकर दबोचा...लात-घूसों से पीटा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 01 Jul 2023 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: चकेरी, बाबूपुरवा में वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार लुटेरे सीसामऊ पहुंचे थे। यहां चेन लूट कर भागते समय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद लात-घूसों से जमकर पीटा। पुलिस ने चेन और बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
लोगों ने लूटेरों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बाइक सवार चेन लुटेरों ने शुक्रवार को डेढ़ घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो चेन लूट की वारदातों को अंजाम दिया। सीसामऊ बाजार में तीसरी लूट की वारदात को अंजाम देते भीड़ ने पकड़कर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो चेन बरामद कीं।

विज्ञापन

चकेरी, गांधीग्राम निवासी केनरा बैंक में क्लर्क विभा शुक्ला शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घरेलू सामान लेने के लिए सुभाष रोड स्थित जनरल स्टोर गई थीं। तभी अपाचे बाइक से आए, दो लुटेरे झपट्टा मारकर गले में पड़ी चेन तोड़कर जीटी रोड की तरफ भाग निकले। पीड़िता ने पति अजय कुमार को जानकारी दी।
इस वारदात के करीब एक घंटे के अंदर ही इन्हीं लुटेरों ने बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में किदवईनगर चौराहे के पास बहू के साथ अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहीं काकादेव के राजाजी पुरवा निवासी वृद्धा कमला की चेन भी लूट ली। लुटेरे बाइक लहराते हुए तीसरी वारदात को अंजाम देने के लिए सीसामऊ बाजार में पहुंच गए।

विज्ञापन

यहां भीड़ में एक महिला के गले में पड़ी चेन तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों को जमकर लात घूसों से पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों की पहचान उन्नाव के पुरवा निवासी अनुपम 21 व बिधनू, पहाड़पुर निवासी अंशु द्विवेदी 20 के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से अपाचे बाइक और दो चेन भी बरामद कर ली हैं।

पीड़िता ने की लुटेरों की पहचान
सीसामऊ में पकड़े गए लुटेरों की जानकारी जब चकेरी और बाबूपुरवा पुलिस को हुई तो उन्होंने पीड़िताओं से सीसामऊ में पकड़े गए लुटेरों की पहचान करवाई। महिलाओं ने पीछे बैठे लुटेरे के हेलमेट न लगाए होने व अपाचे बाइक की मदद से उनकी पहचान कर ली। सभी मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

व्यापारियों ने पुलिस पर सहयोग न करने का लगाया आरोप
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड, व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी से मुलाकात की। व्यापारियों ने बदमाशों को ढूंढने में पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी ने बताया कि व्यापारी विनय दुबे अपनी भतीजी की शादी करने कन्नौज से कानपुर आए थे।

खुद बदमाशों का करीब आठ किमी तक पीछा किया
बिठूर में आयोजन था। 23 जून की देर रात बहू अंजू दुबे व अन्य महिलाओं पर बदमाशों ने होटल स्टाफ की मिलीभगत से खुजली वाला स्प्रे छिड़ककर गहने और नकदी भरा बैग पार कर दिया था। सूचना के बाद भी पुलिस निष्क्रिय रही। बैग में पीड़ित का आईफोन भी था, जिसकी मदद से विनय दुबे ने खुद बदमाशों का करीब आठ किमी तक पीछा किया।

मोबाइल की लोकेशन मिलना हुई बंद
इसके बाद मोबाइल की लोकेशन मिलनी बंद हुई। बताया अगर पुलिस तेजी दिखाती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। इस पर सीपी ने प्रकरण डीसीपी क्राइम को सौंपने का आश्वासन दिया। वहीं, व्यापारी नेता रोशन लाल अरोड़ा ने व्यापारी सुनील गुप्ता की दुकान पर मकान मालिक के कब्जा कर लेने के मामले में जांच कलक्टरगंज थाने से कोतवाली थाने में ट्रांसफर कराने की मांग की।

चोरियों के खुलासे की मांग
व्यापारियों ने दक्षिण शहर में हुईं चोरियों के विषय में भी अवगत कराते हुए जल्द खुलासे की मांग की। मुख्य रूप से नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी, रोशन लाल अरोड़ा, विजय गुप्ता मार्बल, दबौली व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, पवन दुबे, अमित दोसर, पवन मिश्रा, बृज बिहारी वर्मा, राम कुमार सिंह, शीबू गुप्ता, सचिवेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चोरियों के खुलासे की मांग

व्यापारियों ने दक्षिण शहर में हुईं चोरियों के विषय में भी अवगत कराते हुए जल्द खुलासे की मांग की। मुख्य रूप से नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी, रोशन लाल अरोड़ा, विजय गुप्ता मार्बल, दबौली व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, पवन दुबे, अमित दोसर, पवन मिश्रा, बृज बिहारी वर्मा, राम कुमार सिंह, शीबू गुप्ता, सचिवेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें