फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख की बाइक देखने उमड़े लोग

Sat, 06 Feb 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक कारोबारी ने ब्रिटेन की ट्रांप टाइगर कंपनी की बाइक खरीदी है। इस बाइक की कीमत 13.21 लाख रुपये है। शुक्रवार को कारोबारी बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने आरटीओ दफ्तर पहुंचे। वहां बाइक को एक नजर देखने वालों की भीड़ जुट गई। एआरटीओ (प्रशासन) प्रभात पांडेय ने भी बाइक चलाकर देखी।
विज्ञापन


यह बाइक दादानगर स्थित सिंहासिनी हैवी मशीन एंड केमिकल प्लांट्स इंडिया के मालिक संदीप प्रकाश श्रीवास्तव ने खरीदी है। संदीप दोपहर में बाइक लेकर सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ दफ्तर पहुंचे तो वहां भीड़ जुट गई। 800 सीसी की इस बाइक में 6 गियर हैं। अधिकतम स्पीड 220 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

आरटीओ प्रशासन के मुताबिक संदीप ने बाइक की कीमत की 10 फीसदी धनराशि यानी 1.32 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा किए हैं। उन्होंने बाइक के वीआईपी नंबर-यूपी-78 ईई-0036 बुक कराया है। इसके लिए तीन हजार रुपये अलग से जमा किए हैं। जल्द ही उन्हें यह नंबर एलाट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें