दुनिया की नजरों में भारत एक बड़ा निवेशक देश और बाजार है। ऐसे में चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) के लिए हर क्षेत्र में बेशुमार अवसर हैं। ग्लोबल कंपनियों, प्राइवेट, सरकारी संस्थानों, को-ऑपेरिटव, सर्विस सेक्टर में भी सीए कैरियर बना सकते हैं।
कई लोगों के साथ मिलकर कंपनी या बिजनेस कर सकते हैं। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल दि इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आफ इंडिया की ओर से लखनपुर स्थित संस्थान में आयोजित ओरियंटेशन प्रोग्राम में ये जानकारी विशेषज्ञों ने दी।
सीए दिनेश चंद्र शुक्ला ने चार्टर्ड एकाउंटेंट में व्यावसायिक अवसर पर कहा कि भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था हो चुकी है। किसी भी कारोबार को करने के बाद होने वाली आमदनी का रखरखाव रखने के लिए व्यक्ति सीए की मदद लेता है। मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब के अलावा टैक्सेशन, एनजीओ में भी अच्छे अवसर हैं।
सीए राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्टार्टअप के जरिए हर एक व्यक्ति को व्यापार, कारोबार करने का मौका उपलब्ध कराया है। सीए भीे इसका लाभ उठा सकते हैं। सीए मुकेश गोयल, सीए दीप कुमार मिश्रा, सीए पीयूष अग्रवाल ने भी विचार रखे।